Quantcast
Channel: HindiPot
Viewing all articles
Browse latest Browse all 514

About Sudha Chandran in Hindi : डांसर सुधा चंद्रन की जीवनी

$
0
0

Biography of  Sudha Chandran in Hindi

सुधा चन्द्र का जन्म 21 सितंम्बर 1964 को मुम्बई में हुआ था। आप एक मध्यवर्गीयSudha Chandran परिवार सबंध रखती थीं। आप ने मुम्बई में रहकर उच्च शिक्षा हासिल की। मात्र 3 वर्ष की उम्र में सुधा चंद्रन ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य सीखना आरंभ किया। वे स्कूल खत्म होने के बाद डांस सीखने जाया करती थी। कुछ समय में वह भारत नाटयम एक शास्त्रीय नृत्य की सबसे होनहार विदार्थियों में से एक बन गयी।

उस समय सुधा चंद्रन की उम्र 16 वर्ष ही थी जब एक दिन वो अपने माता -पिता के साथ बाहर घूमने गयी और वापिस लौटते समय उनकी बस का एक्सीडेंट हो गया दुर्घटना इतनी भयानक थी के सुधा के पैर की हड्डी टूट गयी और कृत्रिम पैर लगाए गए।  इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी आपने फिर से डांस सीखना शुरू कर दिया और कठोर परिक्षम जारी रखा और एक बार फिर दर्शकों के सामने उन्हें डांस करने का मौका मिल गया। वह अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते पर जल्द ही लोकप्रिय हो गयी।

उनकी प्रेरणादायक जिन्दगी पर आधारित सन 1982 में मयूरी नामक एक तेलगु फ़िल्म बनाई गयी इस फिल्म में सुधा ने ख़ुद रोल अदा किया। इसके इलावा उन्हें इस फ़िल्म के लिए नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

सुधा चन्द्र्म (Sudha Chandran) ने बहुत सारी फिल्मों और हिंदी सेरिअल्स में काम किया।

दोस्तों सुधा चन्द्रम की संघर्ष भरी कहानी हमें एक प्रोत्साहित करने वाला उदाहरन पेश करती  है कैसे एक भयानक दुर्घटना के बावजूद भी उन्होंने मुश्किलों को अपने जिन्दगी में आड़े नहीं आने दिया बल्कि उनका डट कर सामना किया और विकलांगता के बावजूद भी हौंसला नहीं हारा और इच्छा शक्ति के दम पर सफलता हासिल की जबकि हम में से बहुत सारे लोग अपनी किस्मत को कोसने लगते हैं और हार मान लेते हैं।

Must Read 

The post About Sudha Chandran in Hindi : डांसर सुधा चंद्रन की जीवनी appeared first on HindiPot.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 514

Trending Articles