About 15 August in Hindi : वर्षों की गुलामी के पश्चात 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत देश आज़ाद हुआ भारत आज़ाद का आंदोलन 1857 से ही शुरू हो गया था। भारत की स्वतंत्रता के लिए बहुत सारे वीरों ने अपना जीवन देश के लिए कुर्बान कर दिया जिसकी बदौलत आज हम आज़ादी के यह दिन देख पा रहे हैं। आज़ादी के बदले भारत को एक और कीमत चुकानी पड़ी आज़ादी के पश्चात भारत का बंटवारा हो गया एक तरफ़ भारत और दूसरी तरफ पाकिस्तान देश बना। आज हम आपके लिए भारत की आज़ादी के समय के कुछ रोचक तथ्य लेकर आये हैं जिन के बारे में आपने कभी गौर नहीं की होगी
Independence Day Facts in Hindi (15 August)
- जब हिंदुस्तान आज़ाद हुआ तो महात्मा गांधी उस समय वहां मौजूद नहीं थे वे उस वक्त बंगाल में थे वहां वे हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच हुई हिंसा को रोकने के लिए अनशन पर बैठे हुए थे।
- 15 अगस्त के दिन वीर चक्र को मान्यता दी गयी थी।
- भारत के इलावा तीन अन्य देश भी 15 अगस्त को ही आज़ाद हुए थे दक्षिण कोरिया जापान से 15 अगस्त 1945 को आज़ाद हुआ, फ़्रांस से कांगो 15 अगस्त 1960 को और ब्रिटेन से बहरीन 15 अगस्त 1947 को।
- 15 अगस्त 1947 को 1 रुपया की कीमत 1 डॉलर के बराबर थी और सोने का भाव लगभग 90 रूपए प्रति 10 ग्राम के आस पास था।
- पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना आज़ादी दिवस मनाता है।
- जब भारत आज़ाद हुआ तो उस वक्त उसका अपना कोई राष्ट्रगान नहीं था सन 1950 में जन गण मन को राष्ट्रीय गान घोषित किया गया जो रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा 1911 में लिखा गया था।
- प्रथम वार तिरंगा 15 August को नहीं बल्कि 7 अगस्त 1906 को फ़हराया गया था।
- हर वर्ष 15 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पे झंडा फ़हराते हैं किन्तु 15 अगस्त 1947 को झंडा इस दिन फहराने के वजाय 16 अगस्त को फ़हराया गया था।
- 17 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच निर्धारित रेखा खींचने का फैसला लिया गया।
- बंटवारे के समय भारत की संख्या 4 करोड़ के आसपास थी इस बटवारे में करीब 2 करोड़ लोग विस्थापित हुए थे।
- भारत के अंतिम वायसराय लार्ड माउंटबेटन ने 15 अगस्त 1947 को भारत की आज़ादी का दिन घोषित किया था।
- 15 अगस्त 1972 को डाक पिन की शुरुयात की गयी थी।
- 15 अगस्त 1982 को भारत में टीवी पर रंगीन प्रसारण किया गया था।
- आज़ादी का पहला बलिदान सन 1857 की क्रान्ति में हुआ था।
- 14 अगस्त की आधी रात को नेहरू जी ने देश के लोगों के लिए ट्रस्ट विद डेस्टिनी नाम का भाषण दिया था जिसे भारत के सभी लोगों ने सुना सिवाए गांधी जी के।
Must Read These Articles :
- जानिए शहीद भगत सिंह के बारे में कुछ अज्ञात बातें
- शहीद राजगुरु के महत्वपूर्ण तथ्य पढ़ें
- शहीद उधम सिंह की 13 आज्ञात बातें जानिए
The post स्वतंत्रता दिवस से जुड़ीं 15 अनसुनी बातें पढ़ें : About 15 August in Hindi appeared first on HindiPot.