Quantcast
Channel: HindiPot
Viewing all articles
Browse latest Browse all 514

बचपन पर कविता Poem on Childhood in Hindi

$
0
0

Poem on Childhood in Hindi

हंसता गाता झूमता बचपन
धरती जैसा घूमता बचपन
सूरज जैसा चमकता बचपन Childhood
सिक्के जैसा खनकता बचपन।

छोटी -छोटी बातों पर अड़ना
छीना झपटना रोना -लड़ना
फिर हंसना और गले मिलना
कहां मिलेगा ऐसा भोलापन।

दुनियादारी से बेसमझ बचपन
जाने न कोई चालाकी कपटपन
हर एक से जताये अपनापन
कहां मिलेगा ऐसा सच्चापन।

सुर नहीं जानता फिर भी जाता
कुछ नहीं जानता फिर भी इतराता
बोल नहीं सकता फिर भी बतलाता।

मासूम सौम्य मधुर सा पागलपन
तितलियों के पीछे भागता बचपन
दिन में सोता रात को जागता बचपन।

बस एक टॉफी से मानता बचपन
भागते -भागते थक कर हांफता बचपन
बचपन, बचपन ऐ बचपन, तुझे सलाम

‘आबा’ हर कोई याद करेगा अपना बचपन
जब आ जायेगी उसकी उम्र पच्पन

लेखक – अमन शर्मा आबा

सबंधित कविताएं –

  1. आम पर कविता
  2. मुस्कराहट पर कविता
  3. गुलाब पर कविता

The post बचपन पर कविता Poem on Childhood in Hindi appeared first on HindiPot.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 514

Trending Articles