Short Essay on Diwali in Hindi 250 Words : Paragraph on Diwali in Hindi : Deepawali par Nibandh
दीवाली हिन्दू धर्म का प्रसिद्ध त्योहर है इसको दीपावली के नाम से भी जाना जाता है दीपावली का यह पर्व पूरे भारत में बड़ी ही धूम -धाम और श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। दीपावली का अर्थ है दीप+अवली दीप का अर्थ है दीपक तथा अवली का अर्थ पंक्ति से है दीपों की पंक्तियां। यह त्योहार प्रकाश का त्योहार है जो हर साल कार्तिक मॉस की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में दीपक और दीपमाला करते हैं।
***दीपावली की शुभकामनाएं***
दीवाली के त्योहार से जुड़ीं कई कथाएं हैं इन कथाओं में सबसे प्रमुख कथा भगवान राम की है इस दिन रामचंद्र जी वन में 14 वर्षों का वनवास काट और माता सीता का अपहरण करने वाले दुष्ट रावण का बध कर अपनी नगरी अयोध्या लौटे थे। जिनकी ख़ुशी में लोगों ने अपने घरों में घी के दीये जलाकर ख़ुशी मनाई थी तब से यह त्योहार मनाया जा रहा है। सिख धर्म के मुताबिक इस दिन सिखों के छठे गुरु हरगोबिंद जी ने जहांगीर की कैद में 52 राजाओं और ख़ुद को उनकी कैद से छुड़ाया था।
Diwali Information in Hindi :
दीवाली (Diwali) के कई सप्ताह पूर्व लोग अपने घरों , दुकानों आदि की सफ़ाई करना शुरू कर देते हैं लोग घरों में रंग -रोगन कर उन्हें सजाते हैं बाज़ारों में रौनक बढ़ने लगती है। बच्चे नए -नए कपड़े पहनते हैं। बाज़ारों में मिठाईयां और पटाखों की दुकानें सजने लगती हैं। हर तरफ ख़ुशी का माहौल होता है।
दीवाली की सुबह लोग घरों में कई प्रकार के पकवान बनाते हैं जगह –जगह पर पटाखो और आतिशबाजी की दुकानें सजी होती हैं और सुबह से ही लोग अपने मित्रों और रिश्तेदारों के बीच मिठाईयां और उपहार बांटते हैं दीवाली की रात लक्ष्मी का पूजन किया जाता है और रात्री को आसमान पटाखों और आतिशबाजी की आवाज़ से गूँज उठता है आकाश चारों तरफ जगमगाता हुआ दिखाई देता है। लोग अपने घरों में घी के दिये जलाते हैं चारों तरफ दीपक और दीपमाला से घर जगमगा उठता है
Diwali Nibandh in Hindi : Deepavali Essay in Hindi
दीपावली (Deepawali) के अगले दिन गोवधर्न का पर्व मनाया जाता है इस दिन श्री कृष्ण ने गोवधर्न पर्वत अपनी ऊँगली पर उठाकर बर्जवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। इससे अगले दिन भाईदूज का त्योहार मनाया जाता है जो भाई -बहन के रिश्ते का पवित्र पर्व है।
दीवाली का पर्व पवित्रता का प्रतीक है। इस दिन कुछ लोग जुआ खेलते हैं और शराब पीते हैं जिससे इस त्योहार की पवित्रता भंग होती है। हमारा सब का कर्तव्य बनता है के हम इस बुराई को दूर करें। जैसे दीपक अंधकार का नाश करता है इसी प्रकार हमें भी बुरे कामों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए और इस पवित्र पर्व को ख़ुशी –ख़ुशी मनाना चाहिए .
Must Read : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
The post Short Essay on Diwali in Hindi : दीपावली पर निबंध पढ़ें appeared first on HindiPot.