Health and Fitness in Hindi
स्वस्थ रहना सब चाहते हैं कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है यह कहावत सत्य है छोटी छोटी बुरी आदतों को छोड़कर ही एक अच्छी सेहत पायी जा सकती है आईये जानते हैं सेहत से सबंधित कुछ जरूरी बातें
सूर्योदय से पहले उठें सूर्य की हल्की हल्की किरणें इससे आपको भरपूर प्राण शक्ति मिलती है फेफड़ों को शुद्ध हवा मिलती है और शरीर से आलस्य दूर चला जाता है।
प्रात: उठते ही घड़े में रखा हुआ जल पीएं यदि हो न सके तो ताज़ा जल पिएं। पानी के सेवन से शौच अच्छे से आता है।
नियमित रोजाना योग करें इससे शरीर के इलावा विचार शुद्ध बनते हैं। योग करने से शरीर लचीला और हड्डियां मजबूत बनती हैं प्राणायाम से मन को शांति मिलती है फेफड़े रिष्ट पुष्ट रहते हैं।
बिना भूख खाना, जा फिर भूख से अधिक खाना, असमय खाना, मसालेदार और तली हुई चीज़ों को खाना रोगों को निमंत्रण देते हैं इस तरह की चीज़ों से परहेज रखना चाहिए।
हमेशा सकारात्मक रहें और क्रोध, घृणा आदि जैसे नकारात्मक विचारों को अपने मन से निकाल दें।
प्रौढ़ावस्था में अन्न और दालों का सेवन कम कर देना चाहिए इसकी जगह सब्जियां और फ़ल का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए।
रात को ज्यादा से ज्यादा 10 वजे तक बिस्तर पर चले जाना चाहिए लेट खाना और लेट सोना अच्छे स्वस्थ का सबसे बड़ा दुश्मन है और इससे कई रोगों को बढ़ावा मिलता है। – सुदर्शन चौधरी
सेहत से जुड़ीं अन्य जानकारियां –
- बड़े काम के सेहत के लिए घरेलू नुस्खे
- लहसुन के फ़ायदे और नुकसान
- ठंड में Morning Walk पर जाते समय इन बातों का रखें ख्याल
The post स्वस्थ रहने के सरल उपाय जानिये Health and Fitness in Hindi appeared first on HindiPot.