Quantcast
Channel: HindiPot
Viewing all articles
Browse latest Browse all 514

Essay on Goat in Hindi : बकरी पर निबंध पढ़ें

$
0
0

Essay on Goat in Hindi : Bakri par Nibandh

बकरी एक पालतू जानवर है इसे संसारभर में सभी जगह देखा जा सकता है। इसकी चार टांगे और दो लम्बे कान होते हैं दो सींघ और एक छोटी पूंछ होती है। प्राचीन समय से ही बकरी को मनुष्य पालता आ रहा है।Goat

भारत में बकरी का धंधा बड़े पैमाने पर किया जाता है बकरी से हमें दूध प्राप्त होता है इसका दूध बड़ा ही गुणकारी होता है। नवजात बच्चों के लिए बकरी का दूध बड़ा ही उपयोगी होता है। बकरी के जीते जी तो बड़े फ़ायदे है ही बल्कि इसकी मृत्यु के पश्चात भी यह बड़ी उपयोगी मानी जाती है इसके सींघों से कई प्रकार की वस्तुएं तैयार की जाती हैं इस की खाल से जूते और दस्ताने आदि तैयार किये जाते हैं। इसके इलावा बकरी से मांस , खाद एवं बाल प्राप्त किये जाते हैं। बकरी की औसतन उम्र 12 से 14 वर्ष तक होती है।

बकरी (Goat) एक शाकाहारी जानवर है जो घास -फूस और हरी पत्तियां खाती है। संसारभर में बकरी की 100 से भी अधिक प्रजातियां पायी जाती हैं इनमें से 20 प्रजातियां भारत में ही पायी जाती हैं। बकरी एक झुण्ड में रहने वाला जानवर है। बकरी के बच्चे को मेमना कहा जाता है। बकरी से पहाड़ों पर समान ढ़ोने का काम लिया जाता है।

बकरियों की इतनी सारी खूबियों को देखते हुए इसका पालन -पोषण बड़े पैमाने पर किया जाता है। बकरी पालन का धंधा उन क्षेत्रों में ज्यादा किया जाता है यहां पर पशुपालन के लिए घास उचित मात्रा में ना हो तथा यहां की जलवायु अधिक गर्म हो। कुछ बकरियों से जैसे अंगेरा से उन प्राप्त की जाती है। सबसे अधिक बकरियां भारत , चीन और पाकिस्तान में पालीं जाती हैं यह देश बकरी के मांस के निर्यातक भी हैं।

The post Essay on Goat in Hindi : बकरी पर निबंध पढ़ें appeared first on HindiPot.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 514

Trending Articles