Essay on Cat in Hindi (Nibandh)![Cat]()
बिल्ली एक चौपाया जानवर है जो बाघ प्रजाति की सबसे छोटी जानवर है। इसके पंजे और दांत बड़े ही नुकीले होते हैं जो किसी चीज़ की चीर -फाड़ में काम आते हैं। बिल्ली का मुख्य भोजन चूहा होता है जिसे वह अपने तेज़ और नुकीले पंजो से पकड़ती है। बिल्लियां भी अन्य जानवरों की तरह एक पालतू जानवर है लोग इन्हे अपने घरों में बड़े शौंक से पालते हैं। बिल्ली का जीवनकाल 15 वर्षों तक होता है जबकि जंगल में इसकी उम्र 4 से 5 वर्ष तक ही होती है । बिल्ली की भी बहुत सारी प्रजातियां पायी जाती हैं जो अपने शरीर , रंग और व्यवहार में एक दुसरे से अलग हैं। बिल्ली संसारभर में सभी जगह पायी जाती हैं अमेरिका में बिल्ली सबसे लोकप्रिय जानवर है।
संसारभर में बिल्ली (Cat) की विभिन्न प्रकार की प्रजातियां पायी जाती हैं जो खान -पीन , अपने रंग और स्वभाव के मामले में एक दुसरे से अलग हैं। बिल्ली को आराम करना बहुत पसंद होता है यह दिनभर 10 से 12 घंटे सोती रहती हैं। इसके सूंघने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है यह अपने शिकार को दूर से ही सूंघ लेती है और इसका शरीर इतना ललीचा होता है के यदि ये किसी उंची जगह से भी गिर जाए तो इसे चोट भी नहीं लगती। कुत्ता बिल्ली का सबसे बड़ा शत्रु है इसीलिए यह अक्सर कुत्तों से बचकर रहती है।
बिल्ली का गर्भकाल समय 64 से 67 दिनों तक होता है और गर्भकाल के पश्चात बिल्ली 5 से लेकर 8 बच्चों को जन्म देती है जन्म के समय बच्चे अंधे होते हैं और इनकी आँखों का रंग भी नीला होता है समय के साथ –साथ यह बदल जाता है। बिल्ली सर्वहारी होती है मतलब के यह शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार का भोजन खाती है। बिल्ली दूध को बड़े मजे से पीती है। बिल्ली की आंखें बड़ी ही चमकदार होती हैं ख़ास कर यह अँधेरे में बहुत चमकती हैं इसीलिए यह रात के समय भी अच्छी तरह से देख सकती हैं। चलते वक्त यदि बिल्ली रास्ता काट जाए तो इसे लोग असुभ मानते हैं हालांकि यह एक अन्धविश्वास माना जाता है
Read This : बिल्लियों के बारे में 25 अनोखी जानकारीयां
The post Essay on Cat in Hindi : बिल्ली पर निबंध appeared first on HindiPot.