Speech on Global Warming in Hindi भाषण : जिस ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की बात बरसों से लगातार की जा रही थी उसका असर अब साफ दिखाई दे रहा है भारत में मैदानी इलाकों के लोग गर्मी से बचने के लिए शिमला नैनीताल मसूरी जाते थे। मगर अब इन स्थानों पर अभी गर्मी के दिनों में कोई खास राहत नहीं मिलती कई बार तो जैसे गर्मी से बचने के लिए जिस मैदान से दौड़े थे वह जैसे पीछा करती अब इन इलाकों में भी पहुंच जाती है नैनीताल के बारे में तो खबर है कि वहां की मशहूर नैनी झील सूखने की कगार पर है। अधिक आवाजाही फिर भी मौसम बदलता है गर्मी बढ़ती है जैसे कि अधिक पर्यटकों के कारण पैदा हुई गर्मी से अमरनाथ गुफा का शिवलिंग समय से पहले ही बिगड़ जाता है और दूर दूर से आए बहुत से दर्शनार्थी दर्शन भी नहीं कर पाते।
अपना हिंदुस्तान तो एक गर्म देश है मगर ग्लोबल वार्मिंग के कहर से वह देश भी नहीं बन सके हैं जिन्हें ठंडे देश कहा जाता है, जिन ठंडे देशों में दुनियाभर के साधन संपन्न लोग गर्मी बिताने जाते हैं वहां भी ग्लोबल वार्मिंग ने मौसम को इतना बदल दिया है कि यह देश भी गर्मी की भयानक मार झेल रहे हैं मनुष्य तो मनुष्य गर्मी के कारण पानी के भीतर रहने वाले जानवरों की हालत भी खराब हो गई है। जर्मनी, इंग्लैंड, स्विजरलैंड और फ्रांस सभी जगह बड़ी संख्या में मछलियां तक मर रही है कहा जा रहा है कि बढ़ी हुई गर्मी के कारण पानी के भीतर रहने वाले जानवर इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं झीलें सिकुड़ गई है।
यूरोप के बहुत से देशों में पालतू कुत्तों तक को जूते पहनाकर बाहर निकालने की सलाह दी जा रही है स्विजरलैंड में बड़ी संख्या में गाय मर रही हैं पहाड़ों तक पर इतनी गर्मी है कि पानी भेजने के लिए हेलीकॉप्टर का सहारा लेना पड़ रहा है। व्यक्तियों के लिए तरह-तरह की सलाहें सरकार की तरफ से जारी की जा रही है कि भीषण चलती लू का सामना कैसे करें गर्मी से कैसे निपटें?
कहा तो जी भी जा रहा है कि इस बार गर्मी और लोगों का रिकॉर्ड टूटने वाला है यूनान में तापमान 48 डिग्री तो पुर्तगाल और स्पेन के एक हिस्से में 47 डिग्री कैलिफोर्निया में 49.5 डिग्री तक जा पहुंचा है जहां तक के इंग्लैंड, कनाडा, अल्जीरिया और नार्वे में भारी गर्मी पड़ रही है ओमान में तो रात का तापमान 42 डिग्री तक है।
ईरान में गर्मी के कारण बिजली की मांग इतनी ज्यादा है कि घंटों के लिए बिजली बंद है या पावर कट करना पड़ रहा है, जापान में गर्मी के कारण बहुत से लोगों को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा एक के बाद एक आती लू की लहर से जंगलों में भीषण आग लग रही है स्वीडन में आग लगी है कैलिफोर्निया में भी आग लग रही है जनाब में एथेंस के पास के जंगल में लगी आग से 7 लोग मारे गए थे ऑस्ट्रेलिया में भी गर्मी से लोग परेशान हैं पेरिस में इतनी गर्मी है कि लोग एफिल टावर के नीचे सीन नदी में गोते लगा रहे हैं।
आमतौर पर ठंडे देशों में ऐसे घर बनाए जाते हैं जो सूरज की गर्मी को रोक लेते हैं जिससे के घर रात में भी गर्म रह सके लेकिन घर बनाने वालों को क्या पता कि एक दिन ऐसा भी हो सकता है कि गर्मी सूखते घर लोगों को राहत देने की बजाय और अधिक परेशान करने लगेंगे कहा जाता रहा है यदि ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती रही मौसम ऐसा ही रहा तो अंटार्कटिका की सारी बर्फ पिघल जाएगी अपने जहां गंगा का उद्गम गोमुख ग्लेशियर भी लगातार चल रहा है गर्मी की यह मार कहां जाकर रुकेगी क्या कल बर्फ के पहाड़ अतीत की चीज बन जाएंगे और हम उन्हें सिर्फ चित्रों में ही देखा करेंगे।
ये पढ़ना न भूलें :
The post Speech on Global Warming in Hindi ग्लोबल वार्मिंग पर भाषण appeared first on HindiPot.